RRB GROUP-D ANCIENT HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION P1

ANCIENT HISTORY

 (प्राचीन इतिहास)

 

1. सिंधु घाटी सभ्यता ——– वर्ष पुरानी है और दक्षिण में गंगा घाटी के निचले क्षेत्रों व उत्तर में मालवा तक फैली हुई थी।

(a) 1000 ईसा पूर्व

(b) 5000 ईसा पूर्व

(c) 3000 ईसा पूर्व

(d) 8000 ईसा पूर्व

Ans. (c) 3000 ईसा पूर्व

[RRB Group-D, 27 Nov 2018 (Shift-3)]

2. ——- का विकास 5000 बी. सी. ई. से मालवा के दक्षिण की ओर एवं उत्तर की ओर गंगा घाटी के पुरे तलहटी क्षेत्र में हुआ।

(a) सिन्धु घाटी सभ्यता

(b) आर्य साम्राज्य

(c) मौर्य साम्राज्य

(d) मंगध साम्राज्य

Ans. (a) सिन्धु घाटी सभ्यता

[RRB Group-D, 24 Sep 2018 (Shift-2)]

3. भारत का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता के जन्म से शुरू होता है, जो लगभग ——- अस्तित्व में आयी थी।

(a) 2500 ईसा पूर्व

(b) 4500 ईसा पूर्व

(c) 1500 ईसा पूर्व

(d) 6500 ईसा पूर्व

Ans. (a) 2500 ईसा पूर्व

[RRB Group-D, 03 Dec 2018 (Shift-2)]

4. सिंधु सभ्यता के लोग ——- बनाने के लिए तांबे और टिन को मिश्रित करते थे।

(a) सीसा

(b) कांस्य

(c) लोहा

(d) सोना

Ans. (b) कांस्य

[RRB Group-D, 10 Dec 2018 (Shift-3)]

5. निम्नलिखित में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता का महत्वपूर्ण स्थल नहीं है ?

(a) कालीबंगा

(b) हड़प्पा

(c) मोहनजोदड़ो

(d) आजमगढ़

Ans. (d) आजमगढ़

[RRB Group-D, 24 Oct 2018 (Shift-3)]

6. ‘मोहनजोदड़ो’ नाम का अर्थ —— में ‘मुर्दों का टीला’ है-

(a) फारसी

(b) उर्दू

(c) हिंदी

(d) सिंधी

Ans. (d) सिंधी

[RRB Group-D, 28 Nov 2018 (Shift-1)]

7. सबसे पुराना वेद —— है।

(a) सामवेद

(b) यजुर्वेद

(c) अथर्ववेद

(d) ऋग्वेद

Ans. (d) ऋग्वेद

[RRB Group-D, 12 Dec 2018 (Shift-1)]

[RRB NTPC, 30 Jan 2021 (Shift-1) Stage 1st]

8. ऋग्वेद में ऐसे —– मंत्र है जिनमें अप्रमाणिक वलखिल्य भजन शामिल हैं-

(a) 1549

(b) 1028

(c) 760

(d) 1875

Ans. (b) 1028

[RRB Group-D, 29 Oct 2018 (Shift-3)]

9. ऋग्वेद में —— मंत्र है-

(a) 1,014

(b) 1,028

(c) 1,035

(d) 1,020

Ans. (b) 1,028

[RRB Group-D, 12 Oct 2018 (Shift-3)]

10. निम्नलिखित में से कौन सा वेद जादुई अनुष्ठानों और वशीकरण के बारे में बताता है ?

(a) अथर्वविद

(b) सामविद

(c) ऋग्वेद

(d) यजुर्वेद

Ans. (a) अथर्वविद

[RRB Group-D, 25 Sep 2018 (Shift-1)]

11. निम्नलिखित में से किस उपनिषद् में ‘वसुधैवकुटुम्बकम’ शब्द का उल्लेख किया गया है ?

(a) महा उपनिषद्

(b) छांदोग्य उपनिषद्

(c) बृहृदारण्यका उपनिषद्

(d) केनोपनिषद्

Ans. (a) महा उपनिषद्

[RRB Group-D, 24 Sep 2018 (Shift-3)]

12. —— उपनिषदों में से ——उपनिषद् मुख्य माने जाते हैं-

(a) 108, 11

(b) 116, 22

(c) 100, 12

(d) 99, 10

Ans. (a) 108, 11

[RRB Group-D, 11 Oct 2018 (Shift-2)]

13. ——– सबसे पुराना उपनिषदु है।

(a) ईशा उपनिषद्

(b) मांडुक्य उपनिषद्

(c) केना उपनिषद

(d) छांदोग्य उपनिषद्

Ans. (d) छांदोग्य उपनिषद्

[RRB Group-D, 12 Oct 2018 (Shift-1)]

14. आर्य संस्कृति के सर्वोच्च काल में, गंगा घाटी के जनपद, जो संख्या में ——– थे, महाजनपद बन गए थे।

(a) 16

(b) 14

(c) 15

(d) 18

Ans. (a) 16

[RRB Group-D, 12 Oct 2018 (Shift-3)]

15. महावीर ——– तीर्थकरों में अंतिम तीर्थंकर माने जाते हैं।

(a) 22

(b) 26

(c) 24

(d) 20

Ans. (c) 24

[RRB Group-D, 11 Oct 2018 (Shift-1)]

16. पार्श्वनाथ जो एक क्षत्रिय और बनारस के राजा अश्वसेन का पुत्र था, वह ——– जैन तीर्थंकर बना ?

(a) तेईसवां

(b) चौबीसवां

(c) प्रथम

(d) द्वितीय

Ans. (a) तेईसवां

[RRB Group-D, 24 Sep 2018 (Shift-3)]

17. ——–का जन्म 560 ईसा पूर्व में हुआ था और 480 ईसा पूर्व में अस्सी वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

(a) महावीर

(b) हर्ष

(c) बुद्ध

(d) अशोक

NOTE – Ans. (*) गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बिनी (कपिल वस्तु) तथा मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (उ.प्र.) में हुई थी I

[RRB Group-D, 03 Dec 2018 (Shift-3)]

18. किस वृक्ष के नीचे रानी मायादेवी ने गौतम बुद्ध को जन्म दिया था ?

(a) साल का वृक्ष

(b) अशोक वृक्ष

(c) पीपल का वृक्ष

(d) आम का वृक्ष

Ans. (a) साल का वृक्ष

[RRB Group-D, 12 Oct 2018 (Shift-3)]

19. बौद्ध धर्म की नींव ——- महान सच्चाइयों एवं ——– अंगीय पथ पर आधारित हैं।

(a) छः, चार

(b) दो, आठ

(c) आठ, छ:

(d) चार, आठ

Ans. (d) चार, आठ

[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-2)]

20. निम्नलिखित में से कौन सा भगवान बुद्ध की चार महान सच्चाइयों में नहीं है ?

(a) संसार दुखों का घर है।

(b) दुख का कारण इच्छा है।

(c) यदि इच्छाओं से छुटकारा नहीं मिलता है तो दुखों से निवारण हो सकता है।

(d) यह एट-फोल्ड पथ के पालन से किया जा सकता है।

Ans. (c) यदि इच्छाओं से छुटकारा नहीं मिलता है तो दुखों से निवारण हो सकता है।

[RRB Group-D, 10 Oct 2018 (Shift-1)]

21. त्रिपिटक पवित्र धर्मग्रंथ कौन से धर्म से संबंधित है ?

(a) हिंदू धर्म

(b) पारसी धर्म

(c) जैन धम्म

(d) बौद्ध धर्म

Ans. (d) बौद्ध धर्म

[RRB Group-D, 20 Sep 2018 (Shift-3)]

22. त्रिपिटक —— उपदेशों का सबसे पहला संग्रह है।

(a) जैन

(b) हिंदू

(c) बौद्ध धर्म

(d) आर्य

Ans. (c) बौद्ध धर्म

[RRB Group-D, 09 Oct 2018 (Shift-2)]

23. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश ——— में दिया था।

(a) कपिलवस्तु

(b) बोध गया

(c) सारनाथ

(d) पाटलिपुत्र

Ans. (c) सारनाथ

[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-3)]

24. बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए विजयवाड़ा में कौन सा चीनी विद्वान रहा ?

(a) दांग जहोंग्शू

(b) जुआन जांग

(c) कुई विपिंग

(d) डाँगफांग शुओ

Ans. (b) जुआन जांग

[RRB Group-D, 22 Sep 2018 (Shift-2)]

25. बोधगया किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

(a) ओडिशा

(b) बिहार

(c) झारखंड

(d) पश्चिम बंगाल

Ans. (b) बिहार

[RRB Group-D, 30 Oct 2018 (Shift-3)]

26. गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में जन साधारण की भाषा ——– का प्रयोग किया –

(a) मगधी

(b) संस्कृत

(c) प्राकृत

(d) पालि

Ans. (d) पालि

[RRB Group-D, 11 Oct 2018 (Shift-3)]

27. जातक कथाओं में ——- के जन्म और उनके पूर्व जीवन का वर्णन मिलता है-

(a) बुद्ध

(b) भगवान विश्णु

(c) महावीर

(d) भगवान कृष्ण

Ans. (a) बुद्ध

[RRB Group-D, 10 Oct 2018 (Shift-3)]

28. जैन धर्म और बौद्ध धर्म के उदय में भारत में ईसा पूर्व ——— शताब्दी में धार्मिक अशांति देखी गई थी।

(a) पाँचवीं

(b) चौथी

(c) छठी

(d) सातवीं

Ans. (c) छठी

[RRB Group-D, 09 Oct 2018 (Shift-1)]

29. गौतम बुद्ध की माँ का नाम क्या था ?

(a) माया

(b) त्रिशला

(c) कनिका

(d) कौशल्या

Ans. (a) माया

[RRB Group-D, 05 Oct 2018 (Shift-1)]

30. बौद्ध धर्म में दिए गए आचार के नियम ——— और पंचशील सिद्धांत के नाम से जाने जाते हैं।

(a) पंचांगिक मार्ग

(b) साष्टांगिक मार्ग

(c) अष्टांगिक मार्ग

(d) चतुर्थक मार्ग

Ans. (*) RRB द्वारा इस प्रश्‍न को निरस्त कर दिया गया है  

[RRB Group-D, 10 Oct 2018 (Shift-2)]

 

RRB GROUP-D INDIAN POLITY  PREVIOUS YEAR QUESTION P1

1 thought on “RRB GROUP-D ANCIENT HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION P1”

  1. Pingback: RRB GROUP-D ANCIENT HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION P2 - GK RRB

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top