ANCIENT HISTORY
(प्राचीन इतिहास)
→ RRB Group D Ancient History Questions भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को समझने में सहायक हैं। इस भाग में मौर्य, गुप्त, चोल साम्राज्य, अजंता-एलोरा गुफाएं, तथा प्रसिद्ध ग्रंथों से संबंधित GK Questions बार-बार पूछे जाते हैं। यह Railway Exam aspirants के लिए scoring topic है।
31. सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के आदर्शों के प्रचार के लिए धर्मप्रचारकों को दूरदराज के स्थानों पर भेजा ताकि लोग भगवान बुद्ध की शिक्षाओं द्वारा अपने जीवन को प्रेरित कर सकें। इन धर्मप्रचारकों में उनका पुत्र ________ एवं पुत्री _______ भी शामिल थे।
(a) मनोज एवं संजना
(b) महेश एवं संगीता
(c) महेंद्र एवं संघमित्रा
(d) मनदीप एवं सुहासना
Ans. (c) महेंद्र एवं संघमित्रा
[RRB Group-D, 05 Nov 2018 (Shift-2)]
Explain :- अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म प्रचार के लिए श्रीलंका भेजा था।
32. _______ ने धर्म विजया, ‘धार्मिकता द्वारा विजय’ की नीति विकसित की।
(a) बिंदुसार
(b) महेंद्र
(c) अशोक
(d) बिम्बिसार
Ans. (c) अशोक
[RRB Group-D, 04 Dec 2018 (Shift-3)]
Explain :- कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने हिंसा त्यागकर “धर्म विजय” या “धर्म से विजय” की नीति अपनाई।
33. अशोक के शासनकाल की सबसे महत्वपूर्ण घटना कलिंग, आधुनिक युग में _________ पर विजय थी, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण परिवर्तन सिद्ध हुआ।
(a) असम
(b) झारखंड
(c) बिहार
(d) ओडिशा
Ans. (d) ओडिशा
[RRB Group-D, 04 Dec 2018 (Shift-2)]
Explain :- कलिंग वर्तमान ओडिशा में स्थित था और इसी युद्ध ने अशोक के जीवन को बदल दिया।
34. अशोक ने ________ के युद्ध के बाद बौद्ध उपदेशों को अपना लिया था।
(a) बक्सर
(b) कलिंग
(c) पानीपत
(d) मंगध
Ans. (b) कलिंग
[RRB Group-D, 01 Dec 2018 (Shift-2)]
Explain :- कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने हिंसा छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया।
35. प्रसिद्ध कलिंग युद्ध ने सम्राट अशोक को युद्ध छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था, यह युद्ध उड़ीसा में कब लड़ा गया था।
(a) 261 BC
(b) 262 BC
(c) 260 BC
(d) 264 BC
Ans. (a) 261 BC
[RRB Group-D, 23 Oct 2018 (Shift-3)]
Explain :- 261 ईसा पूर्व में कलिंग युद्ध लड़ा गया था। इसी के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया।
36. चंद्रगुप्त का पुत्र ________ मौर्य साम्राज्य के सिंहासन पर बैठने वाला दूसरा शासक था।
(a) घननंद
(b) अशोक
(c) बिम्बिसार
(d) बिन्दुसार
Ans. (d) बिन्दुसार
[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- चंद्रगुप्त मौर्य के बाद उसके पुत्र बिंदुसार मौर्य साम्राज्य के दूसरे शासक बने।
37. सम्राट अशोक ________ का पुत्र था, जो मौर्य वंश से संबंधित था।
(a) चंद्रगप्त मौर्य
(b) चंद्रगुप्ति II
(c) बिंदुसार
(d) बिम्बिसार
Ans. (c) बिंदुसार
[RRB Group-D, 15 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- अशोक, बिंदुसार का पुत्र और चंद्रगुप्त मौर्य का पौत्र था।
38. सम्राट अशोक ने पत्थर के स्तंभों और पत्थर के तख्तों पर अपने ________ आदेश उत्कीर्ण करवाकर अपने राज्य के प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया ताकि लोग तद्नुसार आचरण कर सके।
(a) 16
(b) 14
(c) ৪
(d) 10
Ans. (b) 14
[RRB Group-D, 26 Oct 2018 (Shift-3)]
Explain :- अशोक के कुल 14 प्रमुख शिलालेख (Major Rock Edicts) प्रसिद्ध हैं।
39. ________, मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी।
(a) मंगध
(b) पाटलिपुत्र
(c) नालंदा
(d) तक्षशिला
Ans. (b) पाटलिपुत्र
[RRB Group-D, 15 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना) मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी।
40. कौटिल्य का अर्थशास्त्र हमें _________ प्रशासन के बारे में जानकारी देता है।
(a) गुप्त
(b) मौर्य
(c) प्रतिहार
(d) राष्ट्रकूट
Ans. (b) मौर्य
[RRB Group-D, 28 Sep 2018 (Shift-2)]
Explain :- कौटिल्य (चाणक्य) का ‘अर्थशास्त्र’ मौर्य शासन की प्रशासनिक व्यवस्था का विवरण देता है।
41. कुषाण राजाओं में सबसे मशहूर ________ थे, जो कुषाण राजवंश में तीसरे शासक थे।
(a) कृतवर्मा
(b) कृष्णदेवराय
(c) कौटिल्य
(d) कनिष्क
Ans. (d) कनिष्क
[RRB Group-D, 05 Dec 2018 (Shift-2)]
Explain :- कनिष्क कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था, जिसने बौद्ध धर्म को संरक्षण दिया।
42. ईसा पूर्व _________ शताब्दी की शुरुआत में, कुषाणों ने भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर अपना अधिकार स्थापित किया।
(a) तीसरी
(b) चौथी
(c) पहली
(d) दूसरी
Ans. (c) पहली
[RRB Group-D, 05 Dec 2018 (Shift-1)]
Explain :- पहली शताब्दी ई.पू. के अंत और पहली शताब्दी ई. में कुषाण भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर सशक्त हुए।
43. ओडिशा के उदयगिरी से हाथीगुम्फा शिलालेख कलिंग के राजा _________ ने लिखा था।
(a) खारवेल
(b) महेंद्र
(c) बिम्बिसार
(d) अशोक
Ans. (a) खारवेल
[RRB Group-D, 12 Dec 2018 (Shift-2)]
Explain :- हाथीगुम्फा शिलालेख राजा खारवेल की उपलब्धियों को दर्शाता है।
44. हर्षवर्धन के राजसभा कवि कौन थे ?
(a) जयदेव
(b) बाणभट्ट
(c) चंद्रबरदाई
(d) विल्हण
Ans. (b) बाणभट्ट
[RRB Group-D, 15 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- बाणभट्ट हर्षवर्धन के दरबारी कवि थे और उन्होंने ‘हर्षचरित’ की रचना की।
45. हर्ष की मृत्यु के बाद सातरवीं शताब्दी के आसपास _________ प्रभुत्व में आए और उनके काल को भारत के अंधे युग के रूप में माना जाता था।
(a) राजपूत
(b) अंग्रेज
(c) तुर्क
(d) मुगल
Ans. (a) राजपूत
[RRB Group-D, 30 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- हर्ष के बाद भारत में राजपूत राज्यों का उदय हुआ, जिसे कभी-कभी अंधकार युग कहा जाता है।
46. चंद्रगुप्त द्वितीय ने गुप्त साम्राज्य का _________ ईस्वी में गुजरात तक विस्तार कर लिया था।
(a) 930
(b) 903
(c) 309
(d) 390
Ans. (d) 390
[RRB Group-D, 03 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) ने लगभग 390 ईस्वी में गुजरात को गुप्त साम्राज्य में जोड़ा।
47. चीनी यात्री इत्सिंग (Itsing) _________ में तीन वर्ष ठहरकर संस्कृत सीखा था।
(a) ताम्रलिप्ति
(b) नालंदा
(c) पाटलिपुत्र
(d) बोध गया
Ans. (a) ताम्रलिप्ति
[RRB Group-D, 22 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- इत्सिंग ने ताम्रलिप्ति (वर्तमान तमलुक, पश्चिम बंगाल) में संस्कृत का अध्ययन किया।
48. हर्षवधर्धन की मृत्यु के बाद, प्रतिहार, पाल एवं राष्ट्रकूट वंश के राजाओं ने _________ पर आधिपत्य प्राप्त करने के लिए दूसरे के साथ युद्ध किया।
(a) बादामी
(b) कन्नौज
(c) दिल्ली
(d) गुजरात
Ans. (b) कन्नौज
[RRB Group-D, 12 Nov 2018 (Shift-3)]
Explain :- हर्ष के बाद ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ कन्नौज पर अधिकार के लिए प्रतिहार, पाल और राष्ट्रकूटों के बीच हुआ।
49. _________ सातवीं और आठवीं सदी में बहुत शक्तिशाली हो गए और कांचीपुरम उनकी राजधानी थी।
(a) पल्लव
(b) प्रतिहार
(c) पाल
(d) चोल
Ans. (a) पल्लव
[RRB Group-D, 26 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- पल्लव वंश की राजधानी कांचीपुरम थी और वे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध शासक थे।
50. _________ पांड्य वंश की राजधानी थी।
(a) गया
(b) कांचीपुरम
(c) मदुरै
(d) द्वारसमुद्र
Ans. (c) मदुरै
[RRB Group-D, 01 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- पांड्य वंश की राजधानी मदुरै थी, जो तमिल संस्कृति का प्रमुख केंद्र था।
51. _________ ने मदुरै के आस-पास के क्षेत्र पर शासन किया और तेरहवीं शताब्दी में सर्वोच्चता प्राप्त की –
(a) राजपूत
(b) चोल
(c) चेर
(d) पांड्या
Ans. (d) पांड्या
[RRB Group-D, 24 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- पांड्य वंश ने तेरहवीं शताब्दी में दक्षिण भारत में शक्ति का उत्कर्ष प्राप्त किया।
52. विंध्याशक्ति _________ वंश के संस्थापक थे ?
(a) वाकाटक
(b) काकतीय
(c) पांडव
(d) चोल
Ans. (a) वाकाटक
[RRB Group-D, 17 Sep 2018 (Shift-3)]
Explain :- विंध्याशक्ति वाकाटक वंश के संस्थापक माने जाते हैं।
53. पाल राजवंश का पहला राजा कौन था ?
(a) गोपाल
(b) देवपाल
(c) मैदनपाल
(d) नन्दलाल
Ans. (a) गोपाल
[RRB Group-D, 22 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- गोपाल पाल वंश का संस्थापक था, जिसे बंगाल के लोगों ने चुनाव द्वारा राजा बनाया था।
54. तमिल कवि ‘कंबन’ ने निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ के तमिल संस्करण का संकलन किया है ?
(a) महाभारत
(b) रामायण
(c) ऋग्वेद
(d) भगवद् गीता
Ans. (b) रामायण
[RRB Group-D, 27 Nov 2018 (Shift-3)]
Explain :- कवि कंबन ने तमिल में ‘कंब रामायण’ की रचना की थी।
55. निम्नलिखित में से किसने प्राचीन भारत में ‘मृच्छकटिका’ पुस्तक संकलित की है ?
(a) कल्हन
(b) शूद्रक
(c) विक्रमवेद
(d) बाणभट्ट
Ans. (b) शूद्रक
[RRB Group-D, 23 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- ‘मृच्छकटिक’ (मिट्टी की गाड़ी) एक प्रसिद्ध संस्कृत नाटक है जिसे शूद्रक ने लिखा।
56. संगम काल के महाकाव्य ‘शिल्प्पादिकारम्’ और मणिमेखलै’ _________ भाषा में लिखे गए थे।
(a) पालि
(b) पैशाची
(c) संस्कृत
(d) तमिल
Ans. (d) तमिल
[RRB Group-D, 16 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- ये दोनों प्रसिद्ध संगमकालीन तमिल महाकाव्य हैं।
57. निम्नलिखित में से किसने संस्कृत नाटक ‘मुद्राराक्षस’ लिखा था ?
(a) नागार्जुन
(b) सोमदेव
(c) विशाखदत्त
(d) कालीदास
Ans. (c) विशाखदत्त
[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-1)]
Explain :- ‘मुद्राराक्षस’ एक राजनीतिक नाटक है जिसे विशाखदत्त ने लिखा था।
58. निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन ग्रंथ ‘पाँचवां वेद’ भी कहा जाता है ?
(a) शिवपुराण
(b) रामायण
(c) भगवद् गीता
(d) महाभारत
Ans. (d) महाभारत
[RRB Group-D, 27 Sep 2018 (Shift-3)]
Explain :- महाभारत को उसकी धार्मिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक गहराई के कारण “पाँचवां वेद” कहा गया है।
59. निम्नलिखित में से किसने ‘रघुवंशम’ संकलित किया है ?
(a) सूरदास
(b) कबीरदास
(c) कालिदास
(d) तुलसीदास
Ans. (c) कालिदास
[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-2)]
Explain :- ‘रघुवंशम’ एक प्रसिद्ध संस्कृत महाकाव्य है जिसे कवि कालिदास ने लिखा।
60. ‘पंचतंत्र’ का लेखक कौन है ?
(a) श्री हर्ष
(b) विष्णु शर्मा
(c) वाल्मीकि
(d) कालीदास
Ans. (b) विष्णु शर्मा
[RRB Group-D, 08 Oct 2018 (Shift-2)]
[RRB NTPC, 03 Mar 2016 (Shift-1) Stage 1st]
Explain :- ‘पंचतंत्र’ नीति कथाओं का प्रसिद्ध ग्रंथ है, जिसे विष्णु शर्मा ने लिखा।

Pingback: RRB GROUP-D ANCIENT HISTORY PREVIOUS QUESTION P3 - GK RRB