RRB NTPC ANCIENT HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION P1

ANCIENT HISTORY

 (प्राचीन इतिहास)

 

1. इनमें से कौन सा पाषाण युग (Stone Age) के तीन प्रमुख कालों के अंतर्गत नहीं आता है ?

(a)  पुरापाषाण

(b) नवपषाण

(c) ताम्रपाषाण

(d) मध्यपाषाण

Ans. (c) ताम्रपाषाण

[RRB NTPC, 12 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

2. भीमबेटका की गुफाओं की खोज कब हुई थी ?

(a) 1955-56

(b) 1957-58

(c) 1954-55

(d) 1953-54

Ans. (b) 1957-58

[RRB NTPC, 14 Mar 2021 (Shift-2) Stage 1st]

3. भीमबेटका के शैलाश्रय निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है ?

(a) मौर्य वंश के दौरान की गई चित्रकारी के चिन्हों की वजह से

(b) मुगलों की मूर्तिकला के चिन्हों की वजह से

(c) प्रारंभिक द्रविड काल के चिन्हों की वजह से

(d) भारतीय उपमहाद्वीप पर मानव जीवन के प्राचीनतम चिन्हों की वजह से

Ans. (d) भारतीय उपमहाद्वीप पर मानव जीवन के प्राचीनतम चिन्हों की वजह से

[RRB NTPC, 10 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

4. भारत में पाषाण कालीन शिला चित्रकारी कहाँ पायी जाती है ?

(a) नालंदा

(b) भीमबेटका

(c) एलीफेंटा

(d) बाध गुफाए

Ans. (b) भीमबेटका

[RRB NTPC, 12 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

5. निम्नलिखित में से कौन सा मानव गतिविधियों एवं सभ्यता के प्राक्-ऐतिहासिक काल का सही कालानुक्रम है?

(a) पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल, नवपाषाण काल

(b) धातु युग काल, मध्यपाषाण काल, पुरापाषाण काल

(c) नवपाषाण काल, मध्यपाषाण काल, पुरापाषाण काल

(d) मध्यपाषाण काल, नवपाषाण काल, पुरापाषाण काल

Ans. (a) पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल, नवपाषाण काल

[RRB NTPC, 11 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

6. धौलावीरा ——— राज्य में स्थित है।

(a) गुजरात

(b) झारखंड

(c) राजस्थान

(d) छत्तीसगढ़

Ans. (a) गुजरात

[RRB NTPC, 15 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

7. धौलावीरा, एक पुरातात्विक स्थान, किस समयावधि से जुड़ी हुई है ?

(a) गुप्त अवधि

(b) मगध अवधि

(c) सिंधु घाटी सभ्यता

(d) चालुक्य अवधि

Ans. (c) सिंधु घाटी सभ्यता

[RRB NTPC, 12 Apr 2016 (Shift-2) Stage 1st]

8. मोहनजोदड़ो में पाया गया विशाल स्नानागार (The Great Bath) एक विशाल ——- था I

(a) वृत्ताकार टैंक

(b) बेलनाकार टैंक

(c) ब्रिभुजाकार टैंक

(d) आयताकार टैंक

Ans. (d) आयताकार टैंक

[RRB NTPC, 19 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

9. वर्ष 1920-21 के आस – पास किस नदी के किनारे खुदाई के दौरान हड़प्पा शहर मिला ?

(a) झेलम

(b) व्यास

(c) चेनाब

(d) रावी

Ans. (d) रावी

[RRB NTPC, 12 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

10. सिंधु घाटी सभ्यता के किस शहर का शाब्दिक अर्थ ‘मृतकों का टीला’ है ?

(a) मेसोपोटामिया

(b) मोहनजोदड़ो

(c) बालाकोट

(d) हड़प्पा

Ans. (b) मोहनजोदड़ो

[RRB NTPC, 09 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

11. ‘मोहनजोदड़ो’ शब्द का अर्थ क्या है ?

(a) रहने का स्थान

(b) बाजार स्थल

(c) मृतकों का टीला

(d) पसंदीदा शहर

Ans. (c) मृतकों का टीला

[RRB NTPC, 05 Apr 2021 (Shift-1) Stage 1st]

12. मोहनजोदडो कहां स्थित है ?

(a) खैबर पख्तूनख्वा

(b) पंजाब

(c) बलूचिस्तान

(d) सिंध

Ans. (d) सिंध

[RRB NTPC, 02 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

13. हड़प्पा सभ्यता का कौन सा शहर विशिष्ट रूप से मनके बनाना, सीप काटना, धातु की वस्तुएं बनाना, मुहर बनाना और तराजू का निर्माण करना आदि कार्यों सहित शिल्प उत्पादन के लिए समर्पित था ?

(a) मोहनजोदड़ों

(b) नागेश्वर

(c) हड़ण्पा

(d) चन्हुदड़ो

Ans. (d) चन्हुदड़ो

[RRB NTPC, 19 Jan 2021 (Shift-2) Stage 1st]

14. सिंधू घाटी सभ्यता के निम्न में से किस स्थल को सबसे पहले खोजा गया था ?

(a) मोहनजोदड़ो

(b) हड़प्पा

(c) लोथल

(d) कालीबंगा

Ans. (b) हड़प्पा

[RRB NTPC, 18 Jan 2021 (Shift-2) Stage 1st]

15. पत्थर की बनी नृत्य करते हुए पुरुष की मूर्ति, ‘नटराज’ किस स्थान पर पाई गई थी ?

(a) लोथल

(b) रंगपुर

(c) हड़प्पा

(d) मोहनजोदड़ों

Ans. (c) हड़प्पा

[RRB NTPC, 13 Jan 2021 (Shift-2) Stage 1st]

16. इनमें से कौन सा हड़प्पा स्थल गुजरात में पाया गया है ?

(a) बालाथल

(b) खांडिया

(c) धौलावीरा

(d) मांडा

Ans. (c) धौलावीरा

[RRB NTPC, 05 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

17. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा नहीं है ?

(a) मोहनजोदड़ो

(b) हड़प्पा

(c) लोथल

(d) उरूक

Ans. (d) उरूक

[RRB NTPC, 16 Jan 2021 (Shift-2) Stage 1st]

18. सिंधु सभ्यता के इनमें से किन स्थलों में जलाशयों के साक्ष्य मिले हैं ?

(a) कालीबंगा

(b) धौलावीरा

(c) कोट दीजी

(d) लोथल

Ans. (b) धौलावीरा

[RRB NTPC, 01 Apr 2021 (Shift-2) Stage 1st]

19. पुरातात्विक स्थल ‘सुरकोटडा (Surkotada)’ किस राज्य में स्थित है ?

(a) राजस्थान

(b) पंजाब

(c) बिहार

(d) गुजरात

Ans. (d) गुजरात

[RRB NTPC, 03 Mar 2021 (Shift-1) Stage 1st]

20. किस वर्ष में जर्मनी और इटली के पुरातत्वविदों के एक दल ने मोहनजोदड़ो में सतह – अन्वेषण शुरू किया था ?

(a) 1955

(b) 1970

(c) 1980

(d) 1990

Ans. (c) 1980

[RRB NTPC, 15 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

21. हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर निम्नलिखित में से कौन सा पशु अक्सर देखा जाता था ?

(a) बैल

(b) शेर

(c) लोमड़ी

(d) हिरन

Ans. (a) बैल

[RRB NTPC, 18 Jan 2021 (Shift-1) Stage 1st]

22. निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा स्थल शिल्प-कलाओं के उत्पादन से संबंधित नहीं है ?

(a) बालाकोट

(b) माँडा

(c) चंहुदड़ो

(d) नागेश्वर

Ans. (b) माँडा

[RRB NTPC, 17 Jan 2021 (Shift-1) Stage 1st]

23. 1944 में, भारतीय पुरातत्व सर्वक्षण के महानिदेशक के रूप में किसने पदभार संभाला और हड़प्पा की खुदाई का जिम्मा लिया ?

(a) दया राम साहनी

(b) जॉन मार्शल

(c) रखाल दास बनज्जी

(d) रेम (REM) व्हीलर

Ans. (d) रेम (REM) व्हीलर

[RRB NTPC, 17 Jan 2021 (Shift-1) Stage 1st]

24. प्रसिद्ध सिंधु घाटी स्थल मोहनजोदड़ो की पहली बार खुदाई किस प्रख्यात भारतीय पुरातत्वविद् द्वारा की गई थी ?

(a) एस.आर.राव

(b) बी.बी.लाल

(c) आर.डी. बैनरजी

(d) दया राम साहनी

Ans. (c) आर.डी. बैनरजी

[RRB NTPC, 17 Jan 2021 (Shift-1) Stage 1st]

25. हड़प्पा सभ्यता 2500 बी.सी. के आस-पास विकास किया था आज उन्हें हम क्या कहते हैं ?

(a) पाकिस्तान और अफगानिस्तान

(b) पश्चिमी भारत और पाकिस्तान

(c) अफगानिस्तान और पश्चिमी भारत

(d) भारत और चीन

Ans. (b) पश्चिमी भारत और पाकिस्तान

[RRB NTPC, 17 Jan 2017 (Shift-3) Stage 1st]

26. सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी ?

(a) वस्तु विनिमय प्रणाली

(b) स्थानीय परिवहन प्रणाली

(c) ईट के बने भवन

(d) प्रशासनिक प्रणाली

Ans. (c) ईट के बने भवन

[RRB NTPC, 05 Apr 2016 (Shift-2) Stage 1st]

27. सिन्धु घाटी सभ्यता है ?

(a) ताम्र युगीन सभ्यता

(b) लौह-युगीन सभ्यता

(c) अक्ष-युगीन सभ्यता

(d) कांस्य-युगीन सभ्यता

Ans. (d) कांस्य-युगीन सभ्यता

[RRB NTPC, 17 Jan 2017 (Shift-3) Stage 1st]

28. हड़प्पा के लोग निम्नलिखित भगवान में से किसकी पूजा नहीं करते थे ?

(a) शिव

(b) विष्णु

(c) कबूतर

(d) स्वास्तिक

Ans. (b) विष्णु

[RRB NTPC, 11 Apr 2016 (Shift-1) Stage 1st]

29. वेदों का इनमें से कौन सा अंग जटिल शब्दों के अर्थ एवं व्याख्या के लिए प्रसिद्ध है ?

(a) कल्प

(b) छंद

(c) व्याकरण

(d) निरुक्त

Ans. (d) निरुक्त

[RRB NTPC, 23 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

30. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य, ‘सत्यमेव जयते’ (अर्थात “सत्य की हमेशा विजय होती है”) किस प्राचीन भारतीय शास्त्र से उद्धत एक मंत्र है ?

(a) ऋग्वेद

(b) मुण्डकोपनिषद्

(c) भगवद् गीता

(d) मत्स्य पुराण

Ans. (b) मुण्डकोपनिषद्

[RRB NTPC, 02 Apr 2016 (Shift-3) Stage 1st]

[RRB NTPC, 02 Feb 2021 (Shift-1) Stage 1st]

 

RRB NTPC INDIAN POLITY

1 thought on “RRB NTPC ANCIENT HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION P1”

  1. Pingback: RRB NTPC ANCIENT HISTORY GK PREVIOUS QUESTION P2 - GK RRB

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top